रायपुरछत्तीसगढ

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने तहसीलदार के साथ हुए मारपीट घटना की निंदा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// बीते कल रायगढ़ तहसील में अधिवक्ताओं द्वारा तहसील कार्यालय में सुनियोजित ढंग से भीड़ के शक्ल में प्रवेश कर रायगढ़ तहसील के नायब तहसीलदार,तहसीलदार के रीडर और एस डी एम के भृत्य के साथ मारपीट की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर का संघ) ने रायपुर में संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे के अध्यक्षता में तत्काल बैठक कर घटना को वकीलों द्वारा पूर्व नियोजित करार देते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया है।

ALSO READ : माँ ने अपनी ही बच्ची को पटक कर मार डाला, फिर गली के एक कुत्ते ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे ने कहा है कि वीडियो को देखने से स्पष्ट है यह घटना सामान्य एवं अचानक होने वाली घटना नही थी बल्कि पहले से ही नियोजित थी।वीडियो में दर्शित अधिवक्ताओं द्वारा कार्यालयीन समय में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए अधिकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।

अध्यक्ष ने नायब तहसीलदार ,रीडर और भृत्य के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल गिरफतारी की मांग की।वहीं महासचिव संदीप अग्रवाल ने प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में कड़ी सुरक्षा की मांग शासन से किया।दोषी अधिवक्ताओं के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्यवाही नही होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा भी आगे की रणनीति तय कर निर्णय लिया जाएगा।बैठक में संघ के समस्त पदाधिकारियों द्वारा कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और राजस्व न्यायालयीन कर्मचारियों को समर्थन दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!