छतीसगढ़रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन : स्पीकर रमन सिंह ने की मुलाकात, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत 

Dr. Raman Singh presented a bouquet to President Draupadi Murmu

रायपुर न्यूज धमाका – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने उनसे मुलाकात की। डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पुष्पगुच्छ भेंट कर छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती पर स्वागत किया। 

छत्तीसगढ़ अपना 25 वां वर्ष पूरा करने जा रहा है। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को प्रदेश के विधानसभा प्रांगण और आदिवासी संस्कृति से रचे-बसे बस्तर में मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया। 

राष्ट्रपति के हाथों वितरित की गई महतारी वंदन योजना की राशि

उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची हैं। इस दौरान वे अलग-अलग कार्यक्रम में पहुंची। शुक्रवार को उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त लाभार्थी महिलाओं के खाते में डाली। इस योजना के तहत दीवाली से पहले राज्य की 69 लाख 68 हजार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपए, कुल 651 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि ऑनलाईन भेजी गई। 

हितग्राही महिलाओं से की चर्चा

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने इस मौके पर महतारी वंदन योजना के हितग्राही श्रीमती ममता कश्यप और श्रीमती सत्यवती ध्रुव से इस योजना के लाभ के बारे में चर्चा की। महतारी वंदन योजना के राशि वितरण के इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों जैसे रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, बस्तर और सरगुजा से पारंपरिक वेशभूषा में लगभग 120 महिलाएं आयी थीं।

बच्चों को खूब पढ़ाने की दी सलाह

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु से बातचीत के दौरान ममता कश्यप और सत्यवती धु्रव ने बताया कि, महतारी वंदन योजना से मिली राशि से वो अपने बच्चों को लिए राशन खरीदने के साथ ही उनकी जरूरत का अन्य सामान खरीदने के लिए उपयोग करती हैं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली मदद का लाभ उठाकर अपने बच्चों को खूब पढ़ाने-लिखाने और उन्हें अफसर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि, जब बच्चे पढ़ेंगे, तभी परिवार और समाज आगे बढ़ेगा। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!