रायपुरछत्तीसगढ

ब्रेकिंग न्यूज़ : ऑडियो वायरल मामले में एसपी को हटा दिया गया

रायपुर न्यूज़ धमाका /// आरक्षक से दुर्व्यवहार करने वाले बलौदा बाजार के एसपी को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर दीपक झा जा रहे। वहीं गरियाबंद एसपी पारुल माथुर को बिलासपुर भेजा गया है

जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के एसपी आईके एलेसेला और आरक्षक बम्हानंद देवांगन का कथित ऑडियो मामले में आरक्षक बम्हानंद ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा था। आरक्षक ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वायरल आडियो में सुनाई दे रही आवाज उसकी खुद की और एसपी साहब की है।आरक्षक ने इस बात का भी खुलासा किया कि उसे बार-बार नोटिस के माध्यम से परेशान किया जाता रहा।

घर में माता-पिता भी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। घर की परेशानी के साथ-साथ अधिकारी भी परेशान कर रहे हैं। मामले को लेकर उच्च अधिकारी से शिकायत किये जाने के सवाल पर आरक्षक बम्हानंद ने कहा कि उनके ऊपर बंधन है। पुलिस विभाग के नियम कानून से बंधे होने के कारण कोई भी बात खुलकर नही कह सकते हैं। आरक्षक ने उच्च अधिकारियों के द्वारा आरक्षकों का शोषण किये जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!