छतीसगढ़नारायणपुर

जवानों ने नक्सली मनसूबों पर फेरा पानी, 15 आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज 

IED recovered

नारायणपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कच्चापाल-टोके के बीच पहाड़ी से 15 आईईडी बरामद किया। सुरक्षा मानको का पालन करते हुए बरामदशुदा आईईडी को नष्ट किया गया। दो दिन पहले इसी जगह पर ब्लास्ट में दो डीआरजी जवान घायल हुए थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नवीन कैंप कच्चापाल से डीआरजी, बीएसएफ 135 वीं वाहिनी की संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर ग्राम तोक-मुसेर गए थे। कच्चापाल- तोके क्षेत्र में एरिया सर्चिंग के दौरान तोके पहाड़ी में सुरक्षाबलों ने 15 आईईडी बरामद किया। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जाल बिछा रखा था। बीडीएस की टीम ने सावधानी से आईईडी को डिफ्यूज किया। बताया जा रहा है कि, 15 आईईडी लगभग 5-5 किलो की थी। इलाके से विस्फोटक के अवशेष, बिजली तार और अन्य सामान बरामद किया गया। 

आईईडी की चपेट में आने से हो सकता था बड़ा नुकसान 

उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले इसी जगह पर डीआरजी के दो जवान घायल हो गए थे। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीणों और जानवरों को भी खतरा हो सकता था। बड़ी ही सावधानी से जवानों ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!