मनोरंजन

सोशल मीडिया यूजर्स को पूरा यकीन था कि ये किंग खान ही है

नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- शाहरुख खान को बड़ी स्क्रीन पर देखने का इंतजार जनता इतनी बेसब्री से कर रही है कि उनसे जुड़े हर अपडेट को जमकर सेलिब्रेट किया जा रहा है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कपूर स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख के कैमियो की खबर भर से उनके फैन्स बहुत एक्साइटेड थे. जब फिल्म का ट्रेलर आया तो फिल्म में एक किरदार को देखकर जनता को लगा कि ये शाहरुख खान हैं.

‘ब्रह्मास्त्र’ की कहानी में वानर-अस्त्र कहे जा रहे इस कैरेक्टर में नजर आ रहे एक्टर का चेहरा तो साफ नहीं दिख रहा था, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को पूरा यकीन था कि ये किंग खान ही हैं. अब सोशल मीडिया पर ‘ब्रह्मास्त्र’ से जुड़ा एक नया वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है.

इस में शाहरुख का चेहरा साफ नजर आ रहा है. ट्विटर पर सामने आए इस वीडियो में शाहरुख का किरदार हवा में उड़ता है और उसके पीछे भगवान हनुमान जैसी एक आकृति बन जाती है. जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, फैन्स ‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख के होने को लेकर बहुत खुश हो गए.

वीडियो के रियल होने पर अभी भी सवाल है और ये साफ नहीं है कि ये फिल्म का रियल वीडियो है या फिर ट्रेलर के सीन्स का ही कोई फैन एडिट वीडियो. मगर शाहरुख का चेहरा नजर आने भर से फैन्स को मजा आने लगा है.

जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, फैन्स ‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख के होने को लेकर बहुत खुश हो गए. वीडियो के रियल होने पर अभी भी सवाल है और ये साफ नहीं है कि ये फिल्म का रियल वीडियो है या फिर ट्रेलर के सीन्स का ही कोई फैन एडिट वीडियो. मगर शाहरुख का चेहरा नजर आने भर से फैन्स को मजा आने लगा है.

फैन्स भले शाहरुख को फिर से जोरदार हीरो के रोल में देखने का इंतजार कर रहे हों, लेकिन इस साल बड़े पर्दे वो दो बार तो नजर आ ही चुके हैं. हालांकि दोनों बार फिल्म में उनका कैमियो था. आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ में शाहरुख का एक स्पेशल अपीयरेंस था. स्क्रीन पर उनके आते ही थिएटर्स में खूब तालियां-सीटियां भी बजी.

अब आमिर खान की लेटेस्ट रिलीज ‘लाल सिंह चड्ढा’ में शाहरुख कैमियो करते दिख रहे हैं. वो फिल्म में अपने ही यंग वर्जन में नजर आ रहे हैं. उन्हें स्क्रीन पर देखकर थिएटर्स में हो रहे शोर के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!