कोंडागांवछत्तीसगढ

अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर चैपाटी पर लघु वेतन कर्मचारियों ने किया धरना प्रदशन

कोण्डागांव न्यूज़ में छग लघु वेतन कर्मचारी संघ ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर दिनभर धरना प्रदर्षन किया। इस प्रदर्षन में नगरीय निकाय में कार्य करने वाले कर्मचारी सामिल हुये। जिससे कोण्डागांव नगर पालिका क्षेत्र में पालिका की जल, विद्युत, स्वच्छता सेवाओं सहित अन्य कार्य ठप्प हो गये। समय पर पानी नहीं मिलने से नगर वासी हलाकान होते दिखे। साथ ही नगरपालिका कार्यालय पहुचने वाली लोगों को भी कार्य नहीं होने से असुविधायें महसूस हुयी।

ये है एक मांग

संघ के जिलाध्यक्ष चमनलाल वर्मा ने बताया कि हमारी एक सूत्रीय मांग ये है कि एक जनवरी 1998 से 30 नवम्बर 2016 तक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 01 दिसम्बर 2016 से प्लेसमेंट कम्पनी को सौंपा गया है उसे तत्काल निरस्त किया जाये। संघ ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में हमसे ये वादा किया गया था कि उसे 10 दिन में पूरा कर दिया जायेगा पर उसे आज तक पूरा नहंी किया गया है। हम इसी एक मांग के साथ धरने पर बैठे है और मांग पूरी नहीं होने तक हमारा विरोध जारी रहेगा।

दिनभर बैठे चैपाटी पर

अपनी मांग के समर्थन में छग लघु वेतन कर्मचारी संघ के सदस्य दिनभर कोण्डागांव के चैपाटी मैदान में डटे रहे और अपनी मागों के समर्थन में नारेवाजी करते रहे। इसके बाद ये धरनार्थी कलेक्टर कार्यालय पहुचे और वहां अपर कलेक्टर को ज्ञापन सोैपा। इसके बाद धरना समापन किया गया।
मौजूद रहे ये – इस मौके पर कोण्डागांव से चमनलाल वर्मा, फरसगांव से यूसुफ जिलानी, राय सिंह यादव, केषकाल से महेन्द्र कुमार जैन सहित बडी संख्या में संघ के कर्मचारी मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!