छतीसगढ़रायपुर

छोटा हाथी पलटा, एयरपोर्ट रोड पर बिखरीं मछलियां  

Raipur Accident

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट रोड पर एक तेज रफ्तार छोटार हाथी पलट गया। वाहन में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। इस हादसे में चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

रफ्तार का कहर : रोड किनारे खड़ी महिला को कार ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

वहीं 21 फरवरी को धमतरी जिले के सांकरा में एक तेज रफ्तार स्वीप्ट कार ने रोड किनारे खड़ी महिला को अपनी चपेट में लिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मृत महिला सोंढूर के तरफ से आने वाली बस से उतरकर रोड किनारे खड़ी थी, तभी एक तेज रफ्तार कार CG 04  HB 7481 ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया महिला का नाम पता की कोई जानकारी नहीं है।

बताया जा रहा कि, कार उमरगांव निवासी तुलसी सार्वा का है उनके नाबालिक पुत्र  गाड़ी को धुलवाने के लिए ले गया था। इसी दौरान सांकरा के नंदी चौक के पास खड़ी एक अधेड महिला को ठोकर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!