छतीसगढ़जशपुर

रफ्तार का कहर : ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, 1 गंभीर

जशपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया।  इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के हड्डी गोदाम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उसे अम्बिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

 जल्द ही चालक की होगी गिरफ्तारी

टीआई विनीत पांडेय ने कहा कि, इस घटना में ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए चारों तरफ से नाकेबंदी कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!