मनोरंजनदेश

शिल्पा शेट्टी फिर से बड़े पर्दे पर उनकी फिल्म ”निकम्मा ”रिलीज होगी 17 जून को बॉक्स ऑफिस पर

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा शिल्पा शेट्टी फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। उनकी फिल्म निकम्मा 17 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ अभिमन्यु, शर्ली सेतिया, सुनील ग्रोवर और समीर सोनी भी नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म में शिल्पा अवनी के रोल में दिखाई देंगी। जो कि एक निकम्मे इंसान को सुधारती नजर आएंगी। रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में अभिमन्यु को एक निकम्मे के रोल में दिखाया गया है। जो कोई भी काम नहीं करता है और अपनी लाइफ को एंजॉय करता है।

तभी उनकी जिंदगी में एंट्री होती है, सुपरवुमन बनी शिल्पा शेट्टी की जो उसे खूब काम करवाती हैं और उसे सुधार देती है। फिल्म का ट्रेलर बड़ा ही मजेदार है। इस फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू हुई थी जो कि 2020 में पूरी हुई। ये फिल्म साल 2020 में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज टल गई।

17 जून को रिलीज होगी फिल्म

हंगामा फिल्म से कमबैक करने के बाद शिल्पा की ये दूसरी फिल्म है। निकम्मा का कुल बजट 17 करोड़ के आस-पास है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि ओपनिंग डे पर फिल्म करीब दो करोड़ रुपये कमा सकती है। इस फिल्म की इतनी चर्चा नहीं है कि ये दर्शकों को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में खींच लाए।

फिलहाल हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी नई फिल्म के लिए यह चुनौती है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद रिलीज हुई 6 बड़ी फिल्में लगातार फ्लॉप साबित हुई हैं।

हाल ही में रिलीज हुई सम्राट ‘पृथ्वीराज’, ‘मेजर’ और ‘जनहित में जारी’ कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। ऐसे में अब इसके मेकर्स उम्मीद लगाए बैठे है इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!