रायपुरछत्तीसगढ

झारखंड पुलिस की कार्रवाई पर भाजपा नेताओं का संगीन आरोप, कहा- EVM में फर्जी वोटिंग के लिहाज से चुना समय…

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान झारखंड पुलिस की कार्रवाई को लेकर भाजपा ने सवाल उठाया है. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि चुनाव के बाद झारखंड पुलिस आई वो समय EVM में फर्जी वोटिंग के लिए चुना गया.

एक बजे झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी फिर उसके बाद गिरफ्तार करने जाना. वे हाइकोर्ट के अवमानना के दोषी हैं, कार्रवाई होनी चाहिए. विधिक सलाहकारों से राय लेकर कार्रवाई करेंगे.

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के मसले पर भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं बृजमोहन अग्रवाल और रामविचार नेताम ने मीडिया से चर्चा की. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने विकास के नाम पर चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि आदिवासी समाज के हमारे प्रत्याशी को बदनाम कर और आदिवासी वर्ग को बिकाऊ बताकर लड़ा.

कल नतीजे भाजपा के पक्ष में आएगा. हजारों लीटर शराब कैसे वहां पकड़ा गया? क्या सरकारी दुकान से शराब सप्लाई की गई? झारखंड और छत्तीसगढ़ की पुलिस हाईकोर्ट के अवमानना के दोषी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!