छतीसगढ़सरगुजा

खेत के बाड़ी में मिली गर्भवती महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

सरगुजा न्यूज धमाका – जिले के दरिमा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत जयपुर में एक गर्भवती महिला की लाश घर के पीछे स्थित बाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय एलिना सिंह मरावी के रूप में हुई है, जो करीब 6-7 महीने की गर्भवती थी। घटना की सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव मिलने के बाद प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें और घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके। गर्भवती महिला की अचानक संदिग्ध हालात में मौत और शव का घर के पीछे मिलने से इलाके में भय और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!