रायपुरछत्तीसगढ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को ”स्मृति चिन्ह” भेट कर किया प्रोत्साहित

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को ”स्मृति चिन्ह” देकर प्रोत्साहित किया गया. जानकारी के मुताबिक थाना खम्हारडीह के अपराध क्रमांक 205/22 धारा 457, 380 भादवि. के प्रकरण में दिनांक 31.07.22-01.08.22 की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात चोर प्रार्थी उमेश देवांगन के खम्हारडीह शक्ति नगर स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर टी.वी., बुफर एवं आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम को चोरी कर ले गया था।

उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी

01. योगेश यादव पिता द्वारिका यादव उम्र 18 साल निवासी शक्ति नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।

02. रफीक खान उर्फ भूरू पिता हबीब खान उम्र 21 साल निवासी शक्ति नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।

03. विधि के साथ संघर्षतरत 01 बालक को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की टी.वी., बूफर, सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम 19,500/- रूपये जुमला कीमती 1,67,300/- रूपये जप्त कर कार्यवाही की गई। अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात् तत्परता पूर्वक कार्य करते हुए मात्र 03 घंटे के भीतर ही प्रकरण में आरोपियों/अपचारी को गिरफ्तार करने के फलस्वरूप आज दिनांक 21 सितम्बर 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा उदयन बेहार नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा, विजय यादव थाना प्रभारी खम्हारडीह, थाना खम्हारडीह से सउनि. टीकम ठाकुर, प्र.आर. बच्चन लाल ठाकुर, आर. सबरूद्दीन खान, मुरली यादव एवं राज वर्मा को ”स्मृति चिन्ह” देकर प्रोत्साहित किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!