पंजाबदेश

सुरक्षा चूक मामला: पंजाब के पुलिस प्रमुख और 12 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों को फिरोजपुर तलब किया गया

पंजाब न्यूज़ धमाका /// 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच को तेज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने कई अधिकारियों को तलब किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा उल्लंघन की जांच के लिए गठित 3 सदस्यीय समिति ने राज्य के पुलिस प्रमुख एस चट्टोपाध्याय और एक दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों को फिरोजपुर तलब किया है।

सुप्रीम कोर्ट में आज पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भारी चूक मामले पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निर्देश दिया है, सभी रिकॉर्ड पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास सुरक्षित रखें जाएंगे। अब मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी। जांच में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआई) भी शामिल होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत में मामले की सुनवाई शुरू होने पर सबसे पहले याचिकाकर्ता मनिंदर सिंह ने अपना पक्ष रखा।

याचिकाकर्ता मनिंदर सिंह ने कहा कि यह मामला लॉ एंड ऑर्डर का नहीं है, बल्कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप एक्ट का है। प्रधानमंत्री यदि खुद भी चाहें अपनी सुरक्षा को नहीं हटा सकते हैं। सुरक्षा में चूक मामले की जांच राज्य सरकार नहीं कर सकती। मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़े डॉक्यूमेंट को एनआईए की सहायता से डीएम को जब्त करने की छूट मिलनी चाहिए। सभी सबूतों को सुरक्षित करके ही मामले की जांच होनी चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!