मध्यप्रदेशहोशंगाबाद

MP : तंबू में सो रहे युवक को खींचकर ले जा रहा था तेंदुआ, साथी ने बचाई जान

होशंगाबाद न्यूज़ धमाका ///  जिले के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में जंगली जानवरों का आंतक कायम है। जगंली जानवरों के कारण लोगों सहित आने वाले पर्यटकों में भी दहशत कायम है। ताजा मामला पर्यटक के तंबू में हमला का है, जहां सो रहे एक युवक को तेंदुआ खींचकर ले जा रहा था। साथ में सो रहे साथी युवक हलचल मिलने पर तेंदुए से भिड़ गया, जिससे तेंदुआ युवक को छोड़कर भाग गया। तेंदुए के हमले से घायल युवक के नाक और सिर में गंभीर चोट आई है। उसे उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

जानकारी के अनुसार पचमढ़ी के पास नीमघान गांव के जंगल में रात में तंबू के भीतर सो रहे युवकों पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। तेंदुआ युवक संजू को खींचकर ले जाने लगा, तभी तंबू में साथ सो रहे युवक के जीजा संदीप तेंदुए से भिड़ गया। उसने तेंदुए के जबड़े पर जोर से मुक्का मारा, तभी तेंदुए युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

हमले की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक संजू को पचमढ़ी लेकर पहुंचे, वहां से पिपरिया अस्पताल ले जाया गया। पिपरिया अस्पताल के डॉ एके अग्रवाल ने बताया कि हमले में युवक के नाक और सिर में चोट आई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक की हालत में सुधार और खतरे से बाहर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!