
दुर्ग न्यूज धमाका – ग्राम सिरसा, थाना पुलगांव क्षेत्र में शनिवार को शिवनाथ नदी में नहाने गए साहिल देशमुख (22) की डूबने से मौत हो गई। SDRF दुर्ग की टीम ने एक घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद शव बरामद किया।
जानकारी के मुताबिक, साहिल अपने दोस्तों के साथ नदी में उतरा था, लेकिन तेज धारा में बहकर गहरे पानी में चला गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह तैरना नहीं जानता था।
हादसे से ग्राम समोदा और जेवरा सिरसा क्षेत्र में शोक की लहर है। SDRF और पुलिस ने बरसात के मौसम में नदी-तालाब में न उतरने की अपील की है।



