विदेश

रूस की सेना ने राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर लिया,खारकीव में 3 स्कूल और एक चर्च हमले में तबाह  

न्यूज़ धमाका :-यूक्रेन पर रूस के हमले का गुरुवार को आठवां दिन है। रूस की सेना ने राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर लिया है औ लगातार बमबारी कर रही है। रूसी सेना ने कीव का सेंट्रल रेलवे स्टेशन उड़ा दिया है। इस बीच खबर यह भी है कि रूसी सेना ने खेर्सोन शहर पर भी कब्जा कर लिया है। साथ ही यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि 2 मार्च को उन्होंने रूस के 3 प्लेन और 2 हेलिकॉप्टर मार गिराए।

खारकीव में 3 स्कूल और 1 चर्च हमले में तबाह

रूस और यूक्रेन की बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। यूक्रेन के ओखतिर्का और खारकीव में रूसी हमले की वजह से भारी नुकसान हुआ है। खारकीव में 3 स्कूल और एक चर्च हमले में तबाह हो गए हैं। साथ ही ओखतिर्का में 12 से ज्यादा रिहायशी इमारत तबाह हो गई है। इसके अलावा रूसी सेना ने खेरसॉन पर भी कब्जा कर लिया है। कीव की तरफ बढ़ रहा रूसी काफिले को यूक्रेन की तरफ से रोकने का दावा किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!