
हैदराबाद न्यूज़ धमाका // एस एस राजामौली की ‘RRR’ बॉक्स ऑफिस क्लब पर 1000 करोड़ रुपए की कमाई की ओर बढ़ रही है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा लीड रोल में हैं। इस बीच फिल्म की सक्सेस पर टॉलीवुड के सफल प्रोड्यूसर दिल राजू और सिरीश ने पूरी आरआरआर टीम के लिए एक सक्सेस पार्टी रखी। इस पार्टी में जूनियर एनटीआर और उनकी पत्नी लक्ष्मी प्रणति और राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला पहुंचे। इस इवेंट की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर बॉलीवुड पैपराजी मानव ने शेयर किया है।




