महासमुंदछत्तीसगढ

हुनर को मौका:फ्री कोचिंग के लिए 170 छात्रों ने दी चयन परीक्षा

नीति आयोग और निजी संस्थान बायजूस के बीच एमओयू का नीट व जेईई छात्रों को मिलेगा लाभ

महासमुंद न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के चिन्हांकित 10 महत्वाकांक्षी जिलों के 400 छात्रों को निजी संस्थान बायजूस नीट व जेईई की फ्री कोचिंग देने वाला है। इसके लिए इन जिलों में सोमवार को छात्रों की चयन परीक्षा आयोजित की गई। महासमुंद जिला भी नीति आयोग के चयनित महत्वाकांक्षी जिले में शामिल है और यहां के 170 बच्चों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया। इसके लिए जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी ब्लॉक मुख्यालय में भी सेंटर बनाए गए थे, जहां हर सेंटर में 40-40 बच्चों को परीक्षा देनी थी, लेकिन कुछ सेंटर में छात्र अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने सभी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल के मेरिट के आधार पर 200 बच्चों को चयनित कर लिया गया था। इन परीक्षार्थियों में से सिर्फ 40 को ही नीट व जेईई की कोचिंग मिल पाएगी, जिन्होंने परीक्षा में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया है। इसी के तहत प्रदेश के दस जिले से कुल 400 बच्चों को सोमवार को हुई परीक्षा के आधार पर कोचिंग दी जाएगी। सोमवार को हुए परीक्षा में जिले से सरायपाली ब्लॉक के सभी चयनित 40 बच्चों ने परीक्षा दी।

बता दें कि सभी ब्लॉक के 40-40 बच्चों को परीक्षा देनी थी, लेकिन बाकी के चार ब्लॉक के कई छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें महासमुंद ब्लॉक से 28, बागबाहरा से 30, पिथौरा से 38 व बसना ब्लॉक के 40 बच्चों ने परीक्षा दी। इस प्रकार जिलेभर के 200 में से कुल 170 ने ही परीक्षा दी है। आगामी कुछ दिनों में ही इन बच्चों में से चयन कर कोचिंग देने की प्रोसेस शुरू की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!