बिलासपुरछत्तीसगढ

छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता हाथों में सड़कों पर झंडा लहराते आएंगे नजर

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका:-छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। सुबह नौ बजे जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में झंडा फहराएंगे। पार्टी की स्थापना के बाद यह पहली बार होगा जब स्थापना दिवस के दिन भाजपा के दिग्गज नेताओं से लेकर मैदानी कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का कमल छाप का झंडा लिए सड़कों पर दिखाई देंगे। इसके बाद आम से लेकर खास कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लहराते सड़कों पर नजर आएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय से जारी निर्देश पर गौर करें तो पहली बार स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति लगाव व झुकाव पैदा करने के लिए आम और खास कार्यकर्ताओं को एकसाथ शोभायात्रा में शामिल होने का निर्देश जारी किया गया है। राष्ट्रीय कार्यालय से मिले संदेश के मद्देनजर प्रदेश भाजपा कार्यालय ने प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों को वाट्सएप ग्रुप के जरिए संदेश भेजकर बुधवार को स्थापना दिवस के अवसर में कार्यालय में पार्टी का झंडा लहराने और उसके बाद भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्देश दिया है।

जिला मुख्यालय में इसकी तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश कार्यालय से मिले संदेश के बाद जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने दिग्गज नेताओं के अलावा पदाधिकारियों से चर्चा कर जस्र्री रणनीति भी बनाई है। शोभायात्रा के दौरान दिग्गजों की मौजूदगी रहेगी। जिला भाजपा के अलावा अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी को अनिवार्य किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!