छत्तीसगढ

छत्तीसगढ में लॉकडाउन की वापसी

जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

राजनांदगांव  जिले में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आने लगे हैं. महाराष्ट्र राज्य से लगे राजनांदगांव के डोंगरगढ़  ब्लॉक में सबसे ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं. इसको देखते हुए ऐतिहातन शहर के सिनेमा घरों और वाटर पार्क को बंद करने का आदेश प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है. प्रशासन के इस निर्णय को ज्यादा केस बढ़ने पर लॉकडाउन के संकेत के रूप में भी देखा जा सकता है.राजनांदगांव जिला प्रशासन अब बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए अलर्ट मोड पर आ गया है. जिले के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार अपने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के आंकड़ों पर नजर बनाए हुए है और साथ ही साथ तीसरी लहर से निपटने के लिए भी जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उन्होंने आम जनता से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की अपील की है और साथ ही साथ आगामी त्योहारों के समय को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की भी अपील की है. डोंगरगढ़ ब्लॉक के ज्यादातर गांव महाराष्ट्र सीमा से लगे हुए है और महाराष्ट्र में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!