छत्तीसगढ

पंचायत के कार्यों में मिली अनियमितता एस डी एम ने पूर्व सरपंच और सचिव को थमाया वसूली नोटिस

एस डी एम  पूर्व सरपंच और सचिव को 2,52,000 रुपए की वसूली का नोटिस थमाया है

कांकेर न्यूज़ पंचायत में सचिव और सरपंच द्वारा किए गए कार्यों में अनियमितता और मनरेगा के कार्यों में फर्जी मस्टररोल भरकर पैसा निकालने पर एसडीएम ने ग्राम सचिव और पूर्व सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की है. दोनों को 2,52,000 रुपए की वसूली का नोटिस थमाया गया है.पखांजुर एसडीएम धनजंय नेताम ने नौ ग्राम पंचायत के सोशल ऑडिट के सिलसिले में ग्राम पंचायत कोरेनार पहुंचे थे. लोगों ने एसडीएम को अपनी-अपनी समस्या बताते हुए ग्राम पंचायत के कार्यों की जानकारी दी. एसडीएम ने सभी की समस्याओं को  निराकरण करने के साथ कार्यों की जांच की.इस दौरान मुरमीकरण, नाली सफाई और डबरी के कार्यों में गड़बड़ी मिलने और मनरेगा के कार्य में फर्जी मस्टररोल भरकर पैसा निकाले जाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच और सचिव को 2,52,000 रुपए की वसूली का नोटिस थमाया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!