जगदलपुरछत्तीसगढ

बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा धर्मांतरण, इसे रोकने निष्ठा से करें काम – रेणुका सिंह केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री

जगदलपुर न्यूज़ धमाका ///  रेणुका सिंह इन दिनों बस्तर प्रवास पर हैं। बुधवार को जगदलपुर पहुंची रेणुका सिंह का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रेणुका सिंह ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने कहा कि, बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण तेजी से हो रहा है। हमें धर्मांतरण को रोकना है। इसके साथ ही जिस तरह से धर्मांतरण को रोकने के लिए अब तक कार्यकर्ता अपनी लगन और निष्ठा से कार्य कर किए हैं। ठीक उसी तरह आगे और करते रहना है। रेणुका सिंह कहा कि, बस्तर में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता के कई वनोपज प्राप्त होते हैं। इनमें महुआ, अमचूर, इमली आदि प्रमुख हैं। इसके साथ ही बस्तर में बड़े पैमाने पर काजू की पैदावार हो रही है। इन समस्त उत्पादों का यहां प्रसंस्करण किया जाएगा। इसके साथ ही यहां जामुन, आंवला, तिखुर जैसे कई अन्य वनोपज का भी प्रसंस्करण किए जाने से वनोपज संग्राहक आदिवासियों को अधिक लाभ मिलेगा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!