जगदलपुरछत्तीसगढ

सट्टे का कारोबार , मिला 23 लाख का हिसाब 2 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// कोतवाली पुलिस ने मुंबई इंडियंस व राजस्थान रॉयल्स के मैच में सट्टा लगवा रहे सुकमा के दो बुकी को अंबर लॉज से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एलईडी टीवी, एक बाइक, तीन मोबाइल और 11 हजार रुपए नगद, 23 लाख का हिसाब-किताब व अन्य सामान बरामद किया है। इस सीजन में पुलिस की ओर से सटोरियों पर की गई यह पहली कार्रवाई है। सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा बाहर से आकर शहर में सट्टा खिलाया जा रहा है। इसके बाद सूचना की तस्दीक करवाई गई तो पता चला कि दो युवक एक लॉज में रुके हुए हैं। इसके बाद यहां दबिश दी गई तो दोनों युवक आईपीएल का सट्टा खिला रहे थे। मौके पर ही इनकी तलाशी ली गई तो सट्टा खिलाने की पुष्टि हो गई। पुलिसिया पूछताछ में इन्होंने अपना नाम बलराम झा और शंकर कुमार सिन्हा बताया है। दोनों सुकमा के रहने वाले हैं। पुलिस ने नकद के तौर पर सिर्फ 11 हजार जब्त किये हंै। पुलिस सूत्रों के अनुसार सट्टे में लगने वाली रकम का लेन-देन डायरेक्ट बैंक ट्रांजेक्शन से हो रहा था। पुलिस को अभी मौके से 23 लाख रुपए का हिसाब मिला

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!