रायपुरछत्तीसगढ

स्मृति ईरानी के बयान पर रविंद्र चौबे ने किया पलटवार :-छत्तीसगढ़ के माहौल दूषित करने का किया प्रयास

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार में मंत्री रविंद्र चौबे का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम घर में घुसकर वार करते है। स्मृति ईरानी के बयान पर रविंद्र चौबे ने पलटवार किया। साथ ही कहा कि शब्दों का चयन सही तरीके से करना चाहिए। बयान देकर माहौल दूषित करने का प्रयास किया है। बीजेपी के किसी बात को हम चुनौती नहीं मानते हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल बिलासपुर पहुंचीं थी। रैली में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए स्मृति ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम घर में घुसकर वार करते हैं।

अंग्रेजी में A फॉर अमेठी और B फॉर बिलासपुर और अब C फॉर छत्तीसगढ़ होगा। उनका आशय अमेठी के बाद अब बिलासपुर और छत्तीसगढ़ में जीत का था। उन्होंने कहा हाथ में गंगाजल लेकर छलने निकले कांग्रेस नेता बताएं महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार, अपराध क्यों हो रहे हैं। जनता की तिजोरी कैसे लूटी जाए इसमें सरकार की रुचि है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वो भाजपा के सवालों का जवाब नहीं देंगे। मैं सरकार से पूछना चाहती हूं कि विपदा की घड़ी में एक तरफ मोदी घर-घर अनाज पहुंचा रहे थे, दूसरी तरफ यहां सरकार लोगों के घर में शराब पहुंचा रही थी। सब जानते हैं कि यहां कि सरकार का रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है।

सत्ता हो या संगठन ये केवल पैसे लूटने का काम करते हैं। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की गरीब जनता ने क्या पाप किया, सरकार ने 16 लाख परिवारों की छत छीन ली। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पूरे देश की जनता को मिल रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इस योजना को ही बंद कर दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!