भोपालक्राइममध्यप्रदेश

MP : अकाउंटेड को फार्म हाउस ले जाकर दुष्कर्म

भोपाल न्यूज़ धमाका /// नरेला संकरी से 21 साल की अकाउंटेंट को कार से ले जाने और फार्म हाउस में उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी शनिवार सुबह उसे कार से कोलार स्थित एक फार्म में लेकर पहुंचा था। दुष्कर्म की शिकायत शाम को माता-पिता के साथ पीड़िता ने थाने पहुंचकर की। पुलिस ने आरोपी पर बलात्कार और बहला फुसलाकर कार में ले जाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी पवन सेन ने बताया कि 21 साल की युवती इलाके में रहती हैं और नरेला संकरी जोड़ पर स्थित एक प्राइवेट दफ्तर में अकाउंटेंट का काम करती है।

उसने पुलिस को बताया कि उसके नितिन तायड़े नामक युवक से लंबे समय से पहचान हैं। करीब एक महीने से दोनों में कुछ ज्यादा ही घनिष्टता बढ़ गई थी। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती थी। युवती का कहना है कि शनिवार सुबह वह प्रतिदिन की तरह 9 बजे के आसपास आॅफिस पहुंची थी।

इस दौरान बाहर उसे नितिन मिल गया। वह कार से आया था और बहला फुसलाकर कार से ले गया। वह कह रहा था थोड़ी ही देर में घूमकर आए जाएंगे। युवती ने उसे आफिस होने की बात की थी, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे कार से कोलार इलाके के किसी फार्म हाउस पर लेकर पहुंचा था। वहां जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोपहर में वह उसे आफिस के पास छोड़कर चला गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजन को दी थी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे इसके बाद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

कोहेफिजा ने बताया कि मूलत: राजगढ़ के एक गांव में रहने वाली 19 साल की युवती निजी कॉलेज से नर्सिंग प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। फिलहाल वह एयपोर्ट रोड स्थित दाता कॉलोनी में किराए से रह रही है। सुरेश दांगी उसके गांव का रहने वाला है लिहाजा दोनों में लंबे समय से परिचय है। युवती को आरोपी ने कभी नहीं बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है। दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। गत सात दिसंबर को आरोपी युवती से मिलने के लिए भोपाल आया।

यहां उसने दाता कॉलोनी में ही स्थित एक मैदान में अपनी कार को खड़ी की और वहां कार में ही युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो वह शादी करने का बात कहने लगा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे बताया कि वह पहले से शादी शुदा है और वह दूसरी शादी नहीं कर सकता। पीड़िता ने उस पर फिर शादी का दबाव बनाया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!