नई दिल्लीदेश

राकेश टिकैत ने पोस्टर जारी कर किसानों के घर वापसी का दिया संदेश

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// मंगलवार को भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अब एक नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में उन्होंने किसानों के घर वापसी का संदेश दिया है। इस पोस्टर में गाजीपुर बॉर्डर से निकलने का पूरा रूट बताया गया है। टिकैत ने इस पोस्टर में यह भी लिखा है कि वह कब से यूपी गेट से किसानों के काफिले के साथ घर वापसी के लिए निकलेंगे।

पोस्टर में लिखा है कि 15 दिसंबर को किसान गाजीपुर बार्डर से सुबह नौ बजे रवाना होंगे। किसानों का काफिला सुबह नौ बजे रवाना होकर मोदीनगर, मेरठ, खतौली, मनसूदपुर, सौरम चौपाल और फिर किसान भवन, सिसौली पहुंचकर समाप्त होगा। बता दें कि एक साल से भी ज्यादा समय से किसान दिल्ली की सीमाओं पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों को समाप्त करने के बाद किसानों की शेष मांगों को भी मान लिया गया, तब किसानों ने अपना विरोध समाप्त करने का फैसला किया। पिछले तीन दिनों से किसान दिल्ली की सीमाओं से लौट रहे हैं।

ALSO READ : मधुमक्खी के हमले से वनकर्मी की मौत

किसान कुछ सरहदों से अपना सामान पैक करके वापस चले गए हैं, लेकिन कुछ सीमाओं पर उनका सामान अभी भी रखा हुआ है और तंबू लगे हुए हैं। इन्हे भी दिल्ली के बॉर्डर से हटाया जाना है। इसी बेच राकेश टिकैत ने ट्वीट कर एक पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में घर वापसी का ऐलान किया गया है, साथ ही रास्ता भी बताया गया है। पोस्टर में लिखा है कि किसान 15 दिसंबर की सुबह 9 बजे से मोदीनगर मेरठ होते हुए अपने-अपने घर लौट जाएंगे. किसान भवन, सिसौली पहुंचने के बाद उनकी घर वापसी समाप्त हो जाएगी, जिसके बाद किसान अन्य स्थानों के लिए रवाना होंगे। वैसे इससे पहले हरियाणा और पंजाब के किसान बड़ी संख्या में अपना सामान पैक कर यूपी गेट से वापस जा चुके हैं। अब यहां बहुत कम किसान बचे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!