रायपुरछत्तीसगढ

राजू शर्मा किसान नेता जिला पंचायत सभापति रायपुर किसानों की शिकायत पर आज ग्राम लखना पहुंचकर कोतवाल और वहां के प्रगतिशील कृषक दिनेश साहू के साथ डूंगा में बैठकर बाढ़ की स्थिति का आकलन की

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- लखना तिल्दा विकासखंड के खारून नदी एवं शिवनाथ नदी के किनारे में बसा हुआ गांव बाढ़ से प्रभावित है आज पूर्व में भी 5 दिनों से बाढ़ के कारण धान की फसल पूर्ण रूप से पानी में डूबा हुआ है,

राजू शर्मा किसान नेता जिला पंचायत सभापति रायपुर किसानों की शिकायत पर आज ग्राम लखना पहुंचकर कोतवाल और वहां के प्रगतिशील कृषक दिनेश साहू के साथ डूंगा में बैठकर बाढ़ की स्थिति का आकलन की है।

जहां पर अधिकांश किसानों की लगभग 22 से 25 किसान लगभग 60 एकड़ खेती पूर्ण रूप से बाढ़ की चपेट पर आ चुका है राजू शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन व राजस्व विभाग कृषि विभाग उद्यानिकी विभाग पटवारी आर आई ग्राम सेवक के द्वारा निरीक्षण नहीं करने के प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए कहा है कि तत्काल जिन किसानों की जमीन बाढ़ से प्रभावित है तथा पीड़ित किसान को तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की है।

उन्होंने तिल्दा तहसीलदार एवं बाढ़ आपदा प्रबंधन रायपुर कलेक्टर कृषि विभाग के उपसंचालक जिला पंचायत सीईओ को बाढ़ की स्थिति का अवगत कराया तथा पीड़ित किसानों को एवं ग्राम लखना के नाव के आधार पर जीव का उपार्जन करने वाले नाविकों को राहत प्रदान करने की मांग की है,

राजू शर्मा साथ में कृषक दिनेश साहू द्वारा पूरे बाढ़ इलाकों में नाव के माध्यम से प्रभावित किसानों की खेती जो पूर्ण रूप से बाढ़ में डूब चुका है उसे देखा और जिला प्रशासन को उक्त वीडियो भी प्रेषित किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!