छतीसगढ़राजनांदगांव

राजनांदगांव पुलिस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड : स्कूल-कॉलेज सहित एक साथ 165 जगहों पर लोगों को जागरूक करने का चलाया अभियान

Rajnandgaon Police

राजनांदगांव न्यूज धमाका – तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए राजनांदगांव पुलिस ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। पुलिस ने स्कूल कॉलेज सहित एक साथ 165 जगहों में 27143 लोगों को जागरूक करने का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 

पुलिस साइबर अपराध और नशे के खिलाफ “नवा बिहान” अभियान कार्यक्रम चलाते हुए जागरूकता फैला रही है। जिसके तहत एक साथ 27143 लोगों को जागरूक करने को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम राजनांदगांव पहुंची। इस दौरान पुलिस विभाग ने स्कूल, कॉलेजों सहित 165 जगह पर एक समय पर जागरूकता अभियान चलाया जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। 

आईजी ने की सरहाना

जागरूकता रिकॉर्ड बनाने को लेकर राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक झा ने पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग और उनकी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने राजनांदगांव पुलिस को सम्मानित किया है जो हर्ष का विषय है।

रिकॉर्ड बनाने कलेक्टर ने दी बधाई

राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि, साइबर जागरूकता अभियान के तहत 165 जगह पर एक साथ जागरूक करने का अभियान पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया है। इसमें पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम ने लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि, साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है जिससे लोगों को नुकसान हो रहा है। कलेक्टर ने इस रिकॉर्ड के लिए पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है। 

पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धि

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान के संबंध में राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि, राजनांदगांव पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। जिसमें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के माध्यम से पुलिस को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि, साइबर क्राइम और नशा बड़ी समस्या है जिसके लिए नवा अभियान कार्यक्रम पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है। 

राजनांदगांव पुलिस और एसपी हुए रिकॉर्ड होल्डर

पुलिस द्वारा एक साथ हजारों लोगों को जागरुक किए जाने के अभियान को अपने रिकॉर्ड में दर्ज करने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम सभी आयोजन स्थल पर तैनात रही और पुलिस के अभियान को अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया। राजनांदगांव द्वारा बनाये गए इस रिकार्ड को लेकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की छत्तीसगढ़ हेड सोनल राजेश शर्मा ने कहा कि, अलग-अलग कैटेगरी में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दिए जाते हैं। यह रिकॉर्ड गवर्नमेंट कैटिगरी रिकॉर्ड के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि, राजनांदगांव पुलिस और एसपी गोल्डन बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हो गए हैं।

25 हजार जागरूकता पंपलेट का वितरण

पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत एक समय पर बने इस रिकॉर्ड के मुताबिक 26318 छात्र-छात्राओं और 825 कर्मचारी और शिक्षकों को जागरूक किया गया है। वहीं जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने 25 हजार जागरूकता पंपलेट का वितरण भी किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!