रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर एसपी को मिला आवेदन : हम आपके और कलेक्टर बंगले के बाहर रातभर डीजे बजाना चाहते हैं

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के एसपी दफ्तर में एक अनूठी शिकायत पहुंची है. शिकायत शहर के डॉक्टर्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की है.शिकायतकर्ता ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा है कि हम आपके और कलेक्टर बंगले के बाहर रातभर डीजे बजाना चाहते हैं. क्या हमें इसकी अनुमति मिलेगी. शिकायतकर्ताओं ने अपने आवेदन में पुलिस विभाग की ओर इशारा करते हुए कहा है कि यदि अनुमति नहीं मिलेगी तो रातभर कानफोड़ू डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है.

मामला नवा रायपुर अटल नगर का है. यहां राखी गांव के एक मकान में 12 दिसंबर की शाम डीजे बजना शुरू हुआ. रात के 12 बजे तक फुल साउंड में डीजे बजता रहा. लोग नाचते रहे. कॉलोनी के लोगों ने परेशान होकर डायल 112 पर खबर दी. यहां रहने वाले डॉ राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस तीन बार आई, मगर DJ को बंद न करवा सकी. सुबह 4 बजे तक यूं ही तेज आवाज में बड़े-बड़े स्पीकर्स में गाने बजते रहे.

कार्रवाई करने गई पुलिस को DJ के संचालक ने कह दिया कि उसके पास DJ बजाने की अनुमति है. अब इस इलाके के सभी लोगों ने एक आवेदन SP ऑफिस में दिया है. इस आवेदन में लिखा गया है कि जैसी अनुमति इस मामले में दी गई वैसी ही अनुमति हमें भी दें. हम 19 दिसंबर की शाम से लेकर सुबह 4 बजे तक SP, कलेक्टर बंगले के बाहर ऐसे ही DJ बजाकर कार्यक्रम करना चाहते हैं. अगर अनुमति नहीं दी जा सकती तो राखी में रात भर DJ बजाने वालों पर कार्रवाई करें. डॉ गुप्ता ने बताया कि इस आवेदन को दिए जाने के 24 घंटे बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

ALSO READ : बलरामपुर : स्कूल में हुआ हादसा सात साल के बच्चे की मौत, शिक्षक हड़ताल पर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!