रायपुरछत्तीसगढ

ठगी महिला ने ठग करने का नया तरीका अपनाया , जाने क्या है मामला

रायपुर न्यूज़ धमाका /// पीड़ित महिला के घर नए साल के ठीक दो दिन पहले घर में एक बुजुर्ग महिला आई कहा, तुम्हारे घर में विपत्ति आने वाली है. इस विपत्ति से बचना है तो जैसा मैं कहती हूं वैसा करो. महिला ने कहा तुम्हारा आने वाला नया साल कुछ ठीक नहीं होगा.

ये सुनते ही घर में मौजूद महिला डर गई. कहा- बताओं मुझे क्या करना होगा. इसके बाद अंजाम महिला ने कहा, घर में आटा है ? थोड़ा लेकर आओ.. आटा गूथने के बाद अंजाम महिला ने कहा घर में जो भी पहने हुए सोने के आभूषण है वो और कैश जितना है लेकर आओ… उसे एक डिब्बे में बंद कर दो.

इस डिब्बे को 11 दिन बाद खोलना… यदि तुम्हे इस डिब्बे को 11 दिन से पहले खोला तो तुम्हारे दोनो बेटों में से किसी एक की मौत हो जाएगी. महिला ने कहा 11 दिन बाद तुम्हारे घर में जो विपत्ति आने वाली थी वह नहीं आएगी. लेकिन जब 11 दिन बाद महिला ने डिब्बा खोला तो वो शॉक्ड हो गई.

ठगी का ये पूरा मामला राजधानी रायपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र का है. यहां नेहरू नगर की एक महिला के साथ 90 हजार रुपए की ठगी हुई. 11 दिन बाद कल यानी 9 जनवरी को जब उसने डिब्बा खोला तो उसमें कुछ भी नहीं था, इसके बाद उसे अपने ठगे जाने का अहसास हुआ.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!