रायपुरछत्तीसगढ

राहुल गांधी 3 फरवरी को रायपुर आएंगे , भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का करेंगे शुभारंभ

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राज्य शासन द्वारा बहुप्रतीक्षित राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ के लिए राहुल गांधी को आधिकारिक आमंत्रण भेजा गया था. जिसे राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया है. राहुल गांधी ने 3 फरवरी को रायपुर आने की सहमति दे दी है. राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा 3 फरवरी को राज्योत्सव स्थल, रायपुर से राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ तथा नवा रायपुर में बनाए जा रहे ‘सेवाग्राम’ का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा फरवरी के प्रथम सप्ताह में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है.

विधानसभा में आगामी बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भूपेश कैबिनेट की बैठक में चर्चा की जाएगी. राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ, नवा रायपुर प्रस्तावित सेवाग्राम के भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया जा सकता है. बैठक में किसानों मजदूरों व शासकीय कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!