रीवा

रीवा में 15 दिन के अंदर चौथी बार पुल के नीचे लगा मिला बम, असली-नकली के फेर में तीन घंटे तक दहशत में रहे लोग

रीवा न्यूज़ धमाका //  रीवा में शनिवार को नकली बम मिलने से एक बार फिर से हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल की। 3 घंटे तक इलाके के लोग दहशत में थे। जांच में यह विस्फोटक नकली बम निकला। इसे दहशत फैलाने के लिए लगाया गया था। रीवा में 15 दिन के अंदर चौथी बार नकली बम मिला है। पुलिस का मानना है कि शरारती तत्व लगातार नकली बम रखकर अफवाह फैला रहे हैं।

मामला रीवा जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मऊगंज थाना पतेहरी ओवर ब्रिज के नीचे का है। नेशनल हाइवे- 137 रीवा-बनारस को जोड़ने वाली सड़क के नीचे ओवरब्रिज में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया। लगभग 3 घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हाइवे को बंद कर बम निरोधक दस्ते ने पड़ताल शुरू की। इस बार पूर्व में मिले नकली बम से अलग तरह का था। लाल रंग के इस बॉक्स को बम की शक्ल दी गई थी।

जांच में यह खाली डिब्बा पाया गया। कि रीवा उत्तरप्रदेश की सीमावर्ती जिला है। यहां मार्ग बनारस को जोड़ता है। यह से मिर्जापुर की दूरी महज 70 किलोमीटर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!