मध्यप्रदेशरीवा

रीवा गांव में लकड़ी काटने के विवाद पर एक व्‍यक्ति ने दूसरे पर कुल्‍हाड़ी से हमला कर अधेड़ की हत्‍या कर दी

 ग्वालियर न्यूज़ धमाका /// लकड़ी काटने के विवाद ने देखते ही देखते हिसा का रूप ले लिया और मामला मारपीट से हत्या में बदल गया है। यह घटना रीवा जिले के नईगढ़ी थाना अंतर्गत भीर गांव की है। पुलिस के मुताबिक भीर गांव निवासी रामअवतार आदिवासी 42 वर्ष पर धारदार औजार से हमला करके हत्या कर दी गई।

लकड़ी काटने को लेकर हुआ विवाद : बताया जा रहा है कि लकड़ी काटने को लेकर रामअवतार और अवधेश साहू का आपस में विवाद हो गया। इसी बीच आरोपी अवधेश जिस कुल्हाड़ी से लकड़ी की कटाई कर रहा था। उसी से रामअवतार के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे उसकी धटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर दोपहर की बताई गई है।

आरोपित गिरफ्तार : हत्या की जानकारी लगते ही नईगढ़ी थाना की पुलिस भीर गांव पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई कर रही है। हत्या के घटना की जानकारी लगते ही भीर गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर गांव के लोगो की भीड़ जमा हो गई। हत्या को लेकर लोगो को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि आरोपित ने हत्या जैसी घटना को अंजाम दे डाला।

मौके पर पहुंची एफएसएल टीम : हत्या की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एफएसएल टीम के प्रभारी डॉ एस के शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए उन्होंने मौके पर से ना केवल जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किया बल्कि घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण भी किया है।लकड़ी काटने के विवाद हत्या हुई है आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!