नई दिल्ली

प्रियंका गांधी चित्रकूट में महिलाओं के साथ संवाद करेंगी

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज से होते हुए चित्रकूट पहुंचेंगी। यहां स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद वह महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। प्रियंका के दौरे को देखते हुए यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रियंका गांधी एक बजे राष्ट्रीय महासचिव प्रयागराज के रास्ते चित्रकूट पहुंचेंगी। इसके बाद वह डेढ़ बजे भगवान मत्स्यगजेंद्र नाथ स्वामी का जलाभिषेक करेंगी और मंदाकिनी किनारे मंच से महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। संवाद के बाद वह तीन बजे भगवान कामदनाथ मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेंगी। प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए कांग्रेस के कई नेता और पदाधिकारी यहां डेरा डाल चुके हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां कर रहे हैं।

प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रियंका गांधी ने चुनाव से कई महीनों पहले ही अपना होमवर्क शुरू कर दिया है। वह अपने साथ महिलाओं को लेकर चल रही हैं। हालांकि प्रियंका गांधी ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि वह अगामी चुनाव में उतरेंगी या नहीं। मगर उनका पूरा फोकस इस समय यूपी पर ही हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!