छतीसगढ़रायपुर

पुलिस ने अपहरण करने वाले आरोपियों का निकाला जुलुस, युवक का अपहरण करके मारपीट करने वाले चार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार,

 रायपुर न्यूज़ धमाका – राजधानी रायपुर में युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आज शहर में आरोपियों का जुलूस निकाला. इसके बाद चारों को जेल भेज दिया.

बता दें कि हाल ही में चारों आरोपियों ने एक युवक का अपहरण कर मारपीट की थी. मरा समझकर उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए थे. आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया था.

आरोपियों के खिलाफ गुढियारी थाना के रामनगर चौकी में अपहरण और मारपीट समेत आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थाी. पुलिस ने चारों आरोपी प्रिंस बागड़े, अंकुश और ललित कुर्रे समेत अनिल सिन्हा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!