धमतरीछत्तीसगढ

अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने की बड़ी कार्रवाइयां,65 लीटर महुआ अफीम किया जब्त

धमतरी,न्यूज़ धमाका :- कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाइयां की गई है। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार नगरी विकासखंड के ग्राम छिपली के कबीदास सतनामी से 06 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब तथा 10 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर 34(1)(च)34(2) व 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

इसी तरह केरेगांव के छन्नू बंजारे से 4 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब 34(1) क प्रकरण, लल्लू ढाबा से 19 पाव (देशी मदिरा प्लेन) जप्त, प्रकरण 34(1)(ख), सरसोपुरी के प्रिंस ढाबा से 2.520 लीटर (19 पाव) देशी मदिरा जब्त कर प्रकरण 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

इसी प्रकार धमतरी विकासखंड के ग्राम कुर्रा के अकमराम देवांगन से मदिरा 2.340 (13पाव) देशी मदिरा, कुरूद स्थित विराट ढाबा (सुरेश कुमार) व छ.ग. 05 ढाबा (कैलाश)से जब्त कर प्रकरण 36(सी) और ग्राम बोदलबहरा नाला के पास तीन हजार किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया एवं 65 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। उक्त कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी चंद्रहास यदु, सहित आबकारी अमला मौजूद रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!