रायपुरछत्तीसगढ

नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका:-13 साल की नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गोबरा नवापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा आरोपी तकेश्वर उर्फ छोटू पिता नारायण साहू उम्र 21 वर्ष गोबरा नवापारा के ही खोलीपारा का रहने वाला है. 20 मार्च की शाम 6 बजे आरोपी ने क्षेत्र की एक 13 साल की नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था .

घटना से डरी-सहमी नाबालिग ने उस दिन अपने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी थी लेकिन 21 मार्च की सुबह उसने हिम्मत कर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर गोबरा नवापारा थाना पहुंचे, जहां थाना प्रभारी बोधन साहू द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तमाम औपचारिकताएं पूर्ण कर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो की धारा 4-6 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को देर रात में ही हिरासत में ले लिया गया था .आज 22 मार्च को आरोपी की विधिवत गिरफ्तारी कर उसे रायपुर स्थित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा .

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!