
रायपुर न्यूज़ धमाका /// सिविल लाइन पुलिस ने 9 किलोग्राम गांजा के साथ महिला तस्कर सुनीता यादव उर्फ सुनीता ढ़ीमर को गिरफ्तार किया है टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर कमरे में बोरे के अंदर गांजा को छिपाकर रखना पाया गया। जिस पर महिला आरोपी सुनीता के कब्जे से कुल 09 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त किया गया।थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम को सूचना मिली थी, कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत काली नगर पंडरी में निवासरत एक महिला द्वारा अपने मकान में गांजा छिपाकर रखा गया है। महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसकेे विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 511/21 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।