रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में शराब तस्करी करते आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर के शास्त्री मार्केट में अवैध रूप से शराब तस्करी करते शराब तस्कर तन्नु उर्फ तनवीर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत पुराना चीर घर के पास मंदिर के पीछे शास्त्री मार्केट में एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी गोलबाजार को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गोलबाजार के नेतृत्व में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम तन्नु उर्फ तनवीर हुसैन निवासी बांसटाल रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे लाल रंग की थैली की तलाशी लेने पर देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में तन्नु उर्फ तनवीर हुसैन से वैध दस्तावेज की मांग की गई परन्तु उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी तन्नु उर्फ तनवीर हुसैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 35 पौवा देशी शराब एवं नगदी रकम 200/- रूपये जुमला कीमती 28,00/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 137/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी :-

तन्नु उर्फ तनवीर हुसैन पिता स्व. असगर हुसैन साकिन सत्यनारायण शर्मा घर के पास बांसटाल गोलबाजार रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!