छतीसगढ़मरवाही

पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 

मरवाही न्यूज़ धमाका –गौरेला थाना और साइबर सेल जीपीएम की संयुक्त टीम ने 2 सितंबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर हर्राटोला के पास वाहनों की जांच की. इस दौरान, एक सफेद रंग की महिंद्रा टीयूवी 300 वाहन को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गाड़ी में सवार दो युवकों, तुलसी शर्मा और उदय चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की. दोनों से पूछताछ और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर तीन और आरोपियों को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है. इनमें सक्ति निवासी उतरा खूंटे उर्फ साहिल, अनुज आदिले और अरुण चंद्रा शामिल हैं. एक अन्य आरोपी साजन मौके से भाग गया, जिसकी तलाश जारी है.

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. पूछताछ से पता चला कि तस्करी में शामिल ट्रांसपोर्टर, खरीददार और डिस्ट्रीब्यूटर मध्यप्रदेश के हैं, जबकि पायलटिंग और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े हुए हैं. पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता और अति. पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश चंदेल के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई जारी है.

पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड वाले आरोपियों की जानकारी

गिरफ्तार आरोपियों में तुलसी शर्मा और उतरा खूंटे उर्फ साहिल का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है. तुलसी शर्मा पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है, और उतरा खूंटे उर्फ साहिल ने तस्करी के लिए पायलटिंग का काम किया है. इन आरोपियों के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच भी जारी है.

कार्यवाही में शामिल टीम

इस सफल कार्यवाही में डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा, एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार, उप निरीक्षक सनत कुमार म्हात्रे, और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस टीम ने तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

जप्त सामान की जानकारी

  • गांजा: कुल 160 किलोग्राम, मूल्य ₹32 लाख
  • दो वाहन: महिंद्रा टीयूवी 300 और ब्रेजा
  • 7 मोबाइल फोन: कीमत ₹1 लाख
  • कुल जुमला: ₹53 लाख

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!