छत्तीसगढरायपुर

देशी कट्टा जिंदा कारतूस एवं तलवार के साथ 03 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- राजस्व आसूचना निदेशालय भारत सरकार रायपुर रिजनल यूनिट रायपुर की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा चार पहिया वाहन में गांजा की तस्करी की जा रहीं है राजस्व आसूचना रायपुर यूनिट द्वारा सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल से साझा किया गया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस एवं राजस्व आसूचना यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा थाना डी.डी.नगर क्षेत्र में वाहन की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों द्वारा वाहन क्रमांक आर जे/19/यू सी/8863 को सरोना चैक पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया वाहन के अंदर 03 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम जेठ भारती, पोला राम जाट एवं देवीलाल निवासी राजस्थान का होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में देशी कट्टा जिंदा कारतूस एवं तलवार रखा होना पाया गया। हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त हथियारों को अपना होना तथा राजस्थान से लाना बताया गया जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग देशी कट्टा 15 नग जिंदा कारतूस, 02 नग लोहे की तलवार, 03 नग खाली कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त फार्च्यूनर वाहन क्रमांक आर जे/19/यू सी/8863 को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 424/22 धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया

आरोपी पोला राम जाट के विरूद्ध राजस्थान के अलग अलग थानों में नारकोटिक्स एक्ट आबकारी एक्ट आम्र्स एक्ट तथा मारपीट के लगभग 38 मामले दर्ज है जिनमें वह कई बार जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. जेठ भारती पिता आदू भारती उम्र 32 साल निवासी बिगदेव थाना देचू जिला जोधपुर राजस्थान।
  2. पोला राम जाट पिता अदू राम जाट उम्र 55 साल निवासी बिगदेव थाना देचू जिला जोधपुर राजस्थान।
  3. देवी लाल पिता खीजा राम उम्र 26 साल निवासी ब्राम्हणो की धानी थाना लोहावत जिला जोधपुर राजस्थान।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!