Uncategorized

आईटीबीपी 29वीं वाहिनी, द्वारा नेहरू बालक छात्रावास कोण्डागाॅव में पौधारोपण किया गया

29वीं वाहिनी, भातिसी पुलिस बल सामरिक मुख्यालय, कोण्डागांव व नारायणपुर में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। वाहिनी अपने कार्यक्षेत्र में आॅपरेषनल कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिये समय-समय पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजन करती है।
आईटीबीपी वाहिनी द्वारा प्री मैट्रीक नेहरू बालक छात्रावास- कोण्डागाॅव कोरिंटाईन सेन्टर के रूप में प्रयोेग में लाया जा रहा है। 29वीं वाहिनी भातिसीपुलिस बल द्वारा दिनांक-31.08.2021 को प्री मैट्रीक नेहरू बालक छात्रावास ,कोण्डागाॅव में काजू, अमरूद, सीताफल, जामुन इत्यादि के 100 फलदार व छायादार पौधो का रोपण किया गया। इस अवसर पर 29वीं वाहिनी के कमान अधिकारी एवं छात्रावास प्रषासन के पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।
पेडों की रक्षा अपने प्राणों की तरह करेंगे– इस पर कमान अधिकारी द्वारा जवानों को संबोधित करते हुए कहा गया कि हम सभी को पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे, जिससे कि आॅक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सके। कोरोना संकटकाल ने हमें पर्यावरण का महत्व समझा दिया है, जहाॅ दुनिया में आॅक्सीजन की कमी के कारण संकटो का सामना करना पडा। हम सभी को संकल्प लेना है कि हम पेडों की रक्षा अपने प्राणों की तरह करेंगे। वाहिनी द्वारा इस वर्ष वर्षा ऋतु के दौरान अपने सभी तैनाती स्थानों पर वन महोत्सव का आयोजन कर वन विभाग के सहयोग से लगभग पन्द्रह हजार पौधो का रोपण किया जा रहा है।
29वीं वाहिनी भातिसी पुलिस बल आईटीबीपी घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती के साथ समय-समय पर अपने जिम्मेदारी के क्षेत्रों में आम जनता को विभिन्न रूपो में सहायता व सुरक्षा प्रदान करने के लिए तत्पर है। साथ ही मेडिकल कैम्प व अन्य आवष्यकतानुसार सिविक एक्षन कैम्प लगाकर नागरिको की सेवा में हमेषा तैयार रहती है जिससे आईटीबीपी व अन्य सुरक्षा बलो के प्रति स्थानीय जनता के दिलो में विष्वास, सहानुभुति व सुरक्षा की भावना पैदा हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!