छतीसगढ़नारायणपुर

पद्मश्री वैद्यराज मांझी को फिर मिली धमकी : नक्सलियों ने पर्चा फेंक कर चेताया, कहा- सुरक्षा में गांव से कब तक रहोगे बाहर 

Vaidyaraj Hemchand Manjhi

नारायणपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के प्रसिद्द वैद्यराज पद्मश्री हेमचंद मांझी को एक बार फिर नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है। इससे पहले भी नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव के दौरान वैद्यराज को धमकी दिया था। जिसके बाद सरकार ने पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी। वहीं अब दूसरी बार उन्हें धमकी मिली है। 

दरअसल, यह पूरा मामला नारायणपुर जिले के धोडाई थानाक्षेत्र का का हैं। छोटेडोंगर माइंस के परिवहन संघ अध्यक्ष सहित चार लोगों को जान से मारने की धमकी मिली है। नक्सलियों के पूर्वी बस्तर डिविजन कमेटी ने कलीभाटा में फेंका पर्चा में जाने से मरने की धमकी दी है। पर्चा में नक्सलियों ने लिखा है कि, पुलिस सुरक्षा में गांव से कब तक बाहर रहोगे। 

पद्मश्री लौटाने का किया था ऐलान 

राज्य शासन की प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की बैठक में वैद्यराज मांझी (नारायणपुर) को सुरक्षा श्रेणी प्रदान किया था। पिछले साल मई महीने में पद्मश्री हेमचंद मांझी ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया था। वहीं उन्होंने उपचार बंद करने की भी घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि, लगातार नक्सलियों से धमकी मिलने के बाद अब वह यह कदम उठा रहे हैं। बैनर पोस्टर में छोटेडोंगर के पद्मश्री वैधराज हेमचंद्र मांझी को आमदई खदान का दलाल बताते हुए देश से मार भगाने की धमकी दी थी।

नक्सलियों ने की पद्मश्री मांझी के भतीजे की निर्मम हत्या

नक्सलियों ने पद्मश्री हेमचंद्र मांझी के भतीजे कोमल मांझी की निर्मम हत्या कर दी थी। वे आमदई माइंस में दलाली करने का आरोप लगाकर वैधराज हेमचंद्र मांझी को लगातार धमकी दे रहे हैं। इस वजह से ही पुलिस प्रशासन ने वैधराज को जिला मुख्यालय के सेफ हाऊस में सुरक्षा प्रदान कर रखा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!