दिल्ली

दिल्ली : अस्पताल से एक माह का शिशु कोरोना को मात देकर घर लौटा , अस्पताल कर्मी हुए भावुक

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// एक अस्पताल में कोरोना संक्रमण को मात देकर एक महीने का शिशु स्वस्थ होकर घर लौटा है. यह वो पल था जहां अस्पताल के डॉक्टर भी खुद को रोने से रोक नहीं पाए. वहीं नम आंखों के बीच एक स्वास्थ्यकर्मी की गोद में बच्चा खेलता हुआ नजर भी आ रहा है.

दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार उछाल हो रहा है. इस बीच दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बीते हफ्ते एक महीने का शिशु भर्ती हुआ, क्योंकि बच्चे में चिड़चिड़ापन था और उसे हल्का बुखार भी महसूस हो रहा था, हालांकि जब बच्चे के माता-पिता की रिवर्स टेस्टिंग की गई, तो वह भी संक्रमित पाए गए थे.

दिल्ली के मूलचंद अस्पताल के नियोनेटोलॉजी और बाल रोग विभाग की सलाहकार डॉ प्रीति चड्ढा ने बताया कि शिशु बीते सप्ताह शनिवार को अस्पताल आया था, बच्चा रो भी रहा था, हमने तापमान जांचा वो सामान्य मिला, हालांकि हमने सोमवार को फिर जांच करने का विचार किया, बच्चा खाना भी नहीं खा पा रहा था, साथ ही हमने बच्चे को एंटीबायोटिक देनी शुरू की. हमने जब दोबारा जांच की, तो बच्चा संक्रमित मिला, हमने उसे एनएसयूआई में भर्ती किया 48 घंटे बाद बच्चे में सुधार हुआ शुरू हुआ. हालांकि एहतियातन जब हमने बच्चे के माता-पिता को भी जांचा, तो वो भी संक्रमित मिले थे.

डॉक्टर के मुताबिक, अस्पताल में बीते करीब 15 दिनों में रोजाना ऐसे लक्षणों वाले 2-3 बच्चों को देख रहे हैं, क्योंकि उनमें हल्के लक्षण दिखाई देते हैं, इसलिए उन्हें होम आइसोलेशन में इलाज की ही सलाह देते हैं. वहीं दिल्ली में भी लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. शुक्रवार को भी 24 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, हालांकि अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!