अंबिकापुरछत्तीसगढ

महोत्सव के अवसर पर कलाकेंद्र सूरजपुर के बच्चों ने पारंपारिक वेशभूषा में रैंप वाक किया बिखेरी आदिवासी संस्कृति

भैयाथान,न्यूज़ धमाका :- सूरजपुर अंचल की अधिष्ठात्री देवी मां बागेश्वरी के धाम में कुदरगढ़ महोत्सव में स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम शामिल हुए। महोत्सव के अवसर पर कलाकेंद्र सूरजपुर के बच्चों ने पारंपारिक वेशभूषा में रैंप वाक कर आदिवासी संस्कृति की छटा बिखेरी।

उन्होंने कुदरगढ़ महोत्सव के बेहतर संचालन के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कविता सिंह प्रथम, स्नेहा द्वितीय एवं सुनीता सोन्हा को प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पारंपरिक वेशभूषा रैंप वाक में 22 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया।

भक्ति गीत-संगीत से गूंजा माता बागेश्वरी धाम-

कला केंद्र के बच्चों ने कुदरगढ़ महोत्सव के अवसर पर विभन्निा्‌ धार्मिक गाने गाकर कुदरगढ़ माता बागेश्वरी धाम को भक्तिमय बना दिया। एकल गायन राहुल ठाकुर, आंचल सिंह, दीप्ति सवाई, अंजली, सक्षम, ख्याति शर्मा एवं ग्रुप नृत्य दीपक, ख्याती, एकल नृत्य ख्याति शर्मा,दीपक बर्मन विभन्निा्‌ धार्मिक गीतोंं एवं नृत्य कर श्रोताओं का मन मोहा।

कुदरगढ़ महोत्सव पर मानस मंडली प्रतियोगिता,करमा नृत्य प्रतियोगिता , खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जय जगदंबा मानस मंडली मांजा विकासखंड रामानुजनगर को प्रथम पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपए प्रदान किया गया। करमा नृत्य प्रतियोगिता में कर्मा नर्तक दल पेंडरखी विकासखंड सूरजपुर, प्रथम करमा नर्तक दल के गंगोटी विकासखंड भैयाथान, द्वितीय कर्मा निर्तक दल जगतपुर विकासखंड रामानुजनगर तृतीय स्थान पर रहा।

कार्यक्रम में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट व मेला अध्यक्ष भुवन भास्कर प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, अजय तिवारी, आशीष सिंह, राजेश तिवारी, सिद्धार्थ सिंह बघेल, शांतनु सिंह, अरुण सिंह, विजय गुर्जर, अभय विक्रम सिंह देव, संस्कार अग्रवाल शिवबालक यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय एवं कृष्ण मोहन मिश्रा ने किया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!