रायपुरछत्तीसगढ

राज्योत्सव 2022 के अवसर पर तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का रंगारंग आगाज शुरू

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव 2022 के अवसर पर तीसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह 11.30 बजे आदिवासी परपंरा के अनुरूप नगाड़ा बजाकर नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया।

इसके पूर्व उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया एवं छत्तीसगढ़ राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महोत्सव में उन्होंने आदिवासी महोत्सव की सुंदर स्मृतियों से सुसज्जित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित संसदीय सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!