छतीसगढ़तिल्दा नेवरा

पंचायत चुनाव के पहले दिन बड़ी कारवाई : 30 पौवा शराब के साथ पुलिस ने अधेड़ को दबोचा, ग्राहक की कर रहा था तलाश

accused arrested

 तिल्दा नेवरा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है। ऐसे में प्रदेशभर में शांतिपूर्ण चुनाव कराने पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में तिल्दा नेवरा पुलिस ने अवैध शराब बेच रहे एक अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक अधेड़ बगदई मंदिर के आगे ग्राम सरोरा रोड नहर पुलिया के पास एक मटमैले कलर के पीठू बैग में अवैध शराब रखा है। वह शराब को खपाने के लिए ग्राहक की तलाश में है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी के पास से 30 पौवा अवैध शराब जब्त 

आरोपी कुमार निर्मलकर (55), पिता संतु राम निर्मलकर सरोरा का रहने वाला था। आरोपी के पास से 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त किया गया है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!