अंबिकापुरछत्तीसगढ

सरगुजा पर BJP की सियासत:पूर्व CM रमन सिंह बोले-दो नेताओं के झगड़े में रुका विकास,चल रही बदले की राजनीति

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका // पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कहा कि साढ़े तीन साल में कांग्रेस के दो शीर्ष नेताओं के झगड़े में सरगुजा युद्ध भूमि बना हुआ है। इन दोनों नेताओं में चल रही इस लड़ाई का भुक्तभोगी कोई है तो वह सरगुजा संभाग है। नेताओं की आपसी लड़ाई से यहां का विकास रुक गया है। उन्होंने कहा कि यहां बदला लेने की कार्रवाई हो रही है, इसलिए विकास भी रोक दिया गया है। हालांकि पूर्व CM ने किसी का नाम नहीं लिया।

एक दिवसीय सरगुजा दौरे पर पहुंचे रमन सिंह ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात कही। कहा कि प्रदेश में लूट का राज चल रहा है। यहां से बाहर जाने वाले कोयले पर प्रति टन 25 रुपए टैक्स लिया जा रहा है। पूरे देश में ऐसा टैक्स लेने की परंपरा कही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया के गिरोह है। जहां कलेक्टर और SP का भी IPL की तरह ऑक्शन किया जा रहा है। आरोप लगाया कि माफिया को संरक्षण देने वालों को पोस्टिंग दी जा रही है।

कांग्रेस को पता है हार रही है, इसलिए षड्यंत्र कर रही
खैरागढ़ उपचुनाव में हो रहे मतदान को लेकर पूर्व CM ने कहा कि कांग्रेस को पता है कि वह हार रही है। इसलिए गुंडागर्दी कर ट्रकों में शराब, कपड़ा भी बांटा गया है। भाजपा के विधायकों को रोकने का षड्यंत्र भी किया गया। उन्हें बूथ के अंदर नहीं जाने दिया गया। जिससे बूथ में की जा रही गड़बड़ी कहीं पकड़ी न जाए। जनता हमारे पक्ष में मतदान भी कर रही है। कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव अच्छे से जीतेंगे। कांग्रेस के झूठे वादे काम नहीं आएंगे।

कांग्रेस बोली, सत्ता जाने से रमन सिंह दिग्भ्रमित

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने डॉ. रमन सिंह के बयान पर कहा, सत्ता से बाहर हो जाने की वजह से से डॉ. रमन सिंह दिग्भ्रमित हाे गये हैं। 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी जो काम विकास कार्य करने की वे सोच भी नहीं पाये थे वह कांग्रेस सरकार कर रही है। सरगुजा के विकास के लिए सभी काम कराये जा रहे हैं। स्थानीय विधायक को सरगुजा विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। सरगुजा में विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बना हुआ है। रमन सिंह को मलाल है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार न सिर्फ जनता के लिए योजनाएं बना रही है, बल्कि जमीनी स्तर पर क्रियान्वित भी कर रही है। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, सत्ता में वापसी की कोशिश में रमन सिंह ऐसे उलजुलूल बयान दे रहे हैं। लेकिन जनता अब सब समझ रही है। वह उनके झांसे में नहीं आने वाली।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!