दुर्गछत्तीसगढ

रामनवमी पर शहर भर को राममय करने में महिला कांग्रेस निकली रैली,रामलला की भक्ति में डूबे

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :-सर्वशक्तिमान श्रीराम की जयंती शक्ति रूपी माता की पूजा के नौवें दिन हुआ है जिसमें यह संदेश प्राप्त होता है श्री रामनवमी के आयोजनों में प्रभु का ननिहाल छत्तीसगढ़ भी कहीं पीछे नहीं रहा। दुर्ग महिला कांग्रेस द्वारा श्री रामनवमी पर वाहन रैली निकाली गई।

चारों तरफ जय श्री राम के नारों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रामलला की भक्ति में डूबे रहे। इसमें विधायक अरुण वोरा ने कहा कि जीवन से जुड़े सभी रिश्तों एवं संबंधों की जो शिक्षा भगवान राम ने विश्व को दी है उसी की वजह से उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।

कि शक्ति के साथ संयम एवं मर्यादा आवश्यक है। माता-पिता का सम्मान, मित्रता, भाइयों से प्रेम, जीवन साथी का सम्मान सहित शत्रु के गुणों का भी सम्मान करने की सीख हमें प्रभु राम के जीवन से प्राप्त होती है।

शहर भर को राममय करने वाली रैली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, सभापति राजेश यादव, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, अल्ताफ अहमद समेत महिलाएं एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!