जांजगीरछत्तीसगढ

अब सुरंग का वीडियो, राहुल को निकालने की कोशिश लगातार जारी,सांस लेने में गति सामान्य

जांजगीर-चाम्पा,न्यूज़ धमाका :- बोरवेल में फंसे राहुल के लिए सुरंग बनाने एनडीआरएफ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अब सुरंग में राहुल के बचाव के लिए भी विषम परिस्थितियों के बीच काम करना पड़ रहा है। इसके बाद भी उन्हें विश्वास है कि जल्दी ही वह अपने काम को पूरा कर लेगी।

कुछ नहीं खाया – लगातार 90 घंटे के ऑपरेशन के बाद भी राहुल को बाहर नहीं लाया जा सका है. मिली जानकारी के मुताबिक राहुल की हालत बिगड़ गई है. राहुल साहू सुबह से खाना नहीं खाया है. बच्चे को अब हाथ उठाने में भी मुश्किलें हो रही है. राहुल का रेस्क्यू जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू के दौरान राहुल का स्वास्थ बिगड़ गया है.

राहुल ने आज सुबह से कोई डाइट नहीं लिया है. रेस्क्यू टीम के खाना भेजने के बावजूद राहुल हाथ उठाकर खाना नहीं पकड़ पाया है. बीएमओ ने राहुल पर संक्रमण फैलने की भी आशंका जताई है. रेस्क्यू टीम ने कुछ ही घंटों में राहुल को बाहर निकालने का दावा किया है. रेस्क्यू 90 घंटे से जारी है, लेकिन अभी तक राहुल को बाहर नहीं निकाला जा सका है. बस उम्मीद ही कायम है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!